फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   300 farmers return after scuffle over urea fertilizer

Mahoba News: यूरिया खाद को लेकर मारामारी, 300 किसान लौटे

Mon, 01 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 01 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
300 farmers return after scuffle over urea fertilizer
फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़। संव
अजनर (महोबा)। साधन सहकारी समिति अजनर में शनिवार की देर शाम तक खाद लेने के लिए किसानों की लाइन लगी रहीं। इसके बाद भी 300 किसानों को बिना खाद के ही बैरंग लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी नजर आई।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति में शुक्रवार को 500 बोरी यूरिया खाद आई थी। शनिवार की सुबह से ही किसान समिति पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से समिति में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसानों की लंबी लाइनें लगी रही लेकिन वितरण के दौरान सिर्फ चेकबुक वाले किसानों को ही खाद दी गई। शेष किसान निराश होकर वापस लौट गए। किसानों का कहना है कि डीएपी खाद की तरह यूरिया को लेकर भी हर बार मारामारी होती है। सहकारी समिति के सचिव भूपकिशोर ने बताया कि समिति में कुल 500 बोरी खाद उपलब्ध थी। रिकॉर्ड के आधार पर 125 किसानों को खाद मिल सकी।
विज्ञापन

--------------
किसानों ने बताई समस्या
अजनर के किसान कैलाश तिवारी का कहना है कि वह सुबह से लाइन में लग गए लेकिन एक-दो गांव के सभी किसानों को एकड के हिसाब से पूरी खाद दी गई जबकि शेष किसान दिनभर चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
किसान गोपी राजपूत कहते हैं कि आठ दिन पहले भी खाद बांटी गई थी। अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिली। अब किसानों को फसल के लिए यूरिया की जरूरत है लेकिन खाद नहीं मिल रही है।

फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़। संव

फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़। संव

फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़। संव

फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed