फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   3 bijli kermi per karwai

करोड़ों के घोटाले में बिजली विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित

Sat, 20 Feb 2021 10:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
3 bijli kermi per karwai
महोबा। जिले के बिजली विभाग में दो करोड़ 41 लाख दो हजार 345 रुपये रुपये के घोटाले में टीजी-टू स्तर के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने पर नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

कबरई विद्युत उप खंड में टीजी-टू कैशियर आशीष गुप्ता, अजीत कुमार, दौलतराम और रामकुमार वर्मा पर वसूली की रकम राजस्व में जमा न करके हड़पने का आरोप है। आरोपियों ने यह रकम 25 सितंबर 2020 से 22 जनवरी 2021 के बीच उपभोक्ताओं से वसूल की थी। इस मामले में 12 फरवरी को कोतवाली में आशीष समेत चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

घोटाले का खुलासा होने पर आरोपी दौलतराम अहिरवार, अजीत कुमार प्रजापति, रामकुमार वर्मा अफसरों से 13 फरवरी को दो दिन का अवकाश लेकर छुट्टी पर गए थे। इसके बाद से तीनों ड्यूटी से लापता हैं। अफसरों ने इन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश ने इन कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया है। इसकी पुष्टि अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed