फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   29.92 lakh were for personnel

29.92 लाख रुपए कार्मिकों के लिए दिया गया

Thu, 08 Oct 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 08 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
29.92 lakh were for personnel
महोबा। विकासखंड कबरई के प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से
विज्ञापन
संपन्न कराने के लिए विकासखंड को 23 सेक्टर और चार जोनों में बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव की व्यवस्था देखने के साथ बूथों का चुनाव के पहले निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


नौ अक्तूबर को विकासखंड कबरई का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। विकासखंड कबरई में बनाए गए कुल 156 मतदान केंद्रों पर 189494 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रथम चरण के मतदान के लिए आठ अक्तूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव कर्मचारियों को प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी वितरित कर दी गई है।

सुबह 8 बजे से ड्यूटी स्थल के लिए पोलिंग पार्टिंयां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रवाना की जाएंगी। प्रथम चरण के मतदान के लिए लगाए गए चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी की धनराशि वितरित करने के लिए 29 लाख 92400 रुपये सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा दिया गया है। इस धनराशि को सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को वितरित करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि यह धनराशि पंचायती राज द्वारा ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन


मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने पंचायत चुनाव 2015 के मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में बताया कि शासनादेश के अनुसार सार्वजनिक अवकाश घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed