{"_id":"621d106001281830a35bd261","slug":"27-thousand-fine-imposed-on-banned-polythene-sale-mahoba-news-knp683126218","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबन्धित पॉलिथिन बिक्री पर 27 हजार का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबन्धित पॉलिथिन बिक्री पर 27 हजार का जुर्माना लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। चरखारी नगरपालिका की टीम ने सोमवार को सदर बाजार रायनपुर में छह दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन सामग्री को पकड़ लिया। अधिकारियों ने विक्रेताओं पर 27 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की है।
बता दें कि शासन द्वारा पॉलिथीन व प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार नगर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक सामग्री दौना, गिलास, पत्तल आदि की बिक्री कर रहे हैं।
सोमवार को सदर बाजार रायनपुर में नगर पालिका परिषद के ईओ केके सोनकर ने टीम के साथ छापा मारा। अमित रायनपुर के प्रतिष्ठान से 4 हजार रुपये, अरविंद गुप्ता से 1 हजार रुपये, अशोक कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से एक हजार, मनोज किराना के प्रतिष्ठान से 5000 रुपये, नरेश किराना से 2 हजार रुपये, रामसेवक किराना से 2000 रुपये, अवधेश किराना से 2000, अनिल व बसंत किराना से 2-2 हजार रुपये तथा ओम किराना स्टोर से 1 हजार रुपये समेत अन्य दुकानदारों पर कुल 27 हजार जुर्माना वसूली करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की है। ईओ ने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न करने के निर्देश दिए।