{"_id":"61b4e69413500b093c77691b","slug":"263-couples-hold-each-other-s-hand-mahoba-news-knp669018797","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह: 263 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह: 263 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कुलपहाड़/चरखारी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को 263 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। जिले में एक साथ चार ब्लाक पनवाड़ी, जैतपुर,चरखारी,कबरई और नगर पंचायत कबरई और कुलपहाड़ में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन गड़ोखर धाम मंदिर में किया गया। 45 जोड़ो में 40 हिंदू रीति रिवाज और पांच मुस्लिम रीति रिवाज से दांपत्य बंधन से जुड़े। विवाह में उपहार स्वरूप 35 हजार चेक व अन्य सामान दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख श्रीमती अंजना अनुरागी आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत कुलपहाड़ में 29 जोड़ों ने फेरे लिए। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर और कुलपहाड़ चेयरमैन बंदना सिंह उपस्थित रहे। चरखारी ब्लाक में 25 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। विधायक ब्रजभूषण राजपूत, कोआपरेटिव अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा मौजूद रहे। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार जैतपुर में 32 जोड़ों ने सात फेरे लिए। जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, विधायक बृजभूषण राजपूत ने वर-वधू को आशीष प्रदान किया। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार नगर में दो विधवा और दिव्यांग समेत 116 कन्याएं नव वधू बन अपने साजन के घर के लिए विदा हो गई ।
विज्ञापन
नगर के प्रसिद्ध सत्तीमाता स्थल में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी ,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीप प्रकाश द्विवेदी, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
कहां कितने जोड़ों का हुआ विवाह
-विकास खंड कबरई- 15
-विकास खंड चरखारी- 25
-विकास खंड पनवाड़ी- 45
-विकास खंड जैतपुर- 33
-नगर पंचायत कुलपहाड़- 29
-नगर पंचायत कबरई- 116

चरखारी में आयोजित विवाह समारोह में आर्शीवाद देते अतिथि।- फोटो : MAHOBA