फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   24 Muslims going to Gujaratkids off train

बिहार से गुजरात जा रहे 24 नाबालिग मुस्लिम बच्चे ट्रेन से बरामद

Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
24 Muslims going to Gujaratkids off train
महोबा। बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से 24 मुस्लिम बच्चों को चाइल्डलाइन टीम ने जीआरपी व आरपीएफ की मदद से महोबा स्टेशन पर उतार लिया। मामले में युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चे बिहार से गुजरात के मदरसे में जा रहे थे। पुलिस ने बच्चों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में 24 मुस्लिम बच्चे सवार थे। बच्चों के साथ एक युवक भी था। ज्यादा संख्या बच्चों को ले जाने पर संदिग्धता हुई। इसके आधार पर चित्रकूट व बांदा जीआरपी को सूचना दी गई, लेकिन वहां से ट्रेन महोबा के लिए निकल आई। तब चाइल्ड लाइन व महोबा जीआरपी को कंट्रोल रूम झांसी से सूचना दी गई। बताया गया कि ट्रेन में बच्चे हैं, जिनके साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं है। जीआरपी प्रभारी हरिओम मिश्रा, चाइल्ड लाइन के निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी व आरपीएफ पुलिस चौकन्ना हो गई। ट्रेन के महोबा स्टेशन पर रुकते ही जीआरपी ने सभी बच्चों को ट्रेन से नीचे उतार लिया और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

बच्चों को ले जा रहे युवक ने अपना नाम अनवर आलम बताया। बताया कि वह सभी बच्चों को बिहार के खगरियां गांव से गुजरात स्थित मदरसे में लेकर जा रहा था। पूछताछ करने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके पास मदरसा व बच्चों के अभिभावकों के सहमति पत्र भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन निदेशक ने बताया कि सभी बच्चों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा जा रहा है। उधर, जीआरपी प्रभारी हरिओम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है। गुजरात व बिहार की पुलिस से संपर्क कर बच्चों के अभिभावकों व मदरसे का सत्यापन कराया गया। इसमें पता चला कि बच्चों को गुजरात ले जाने वाला अनवर आलम शिक्षक है और वह अभिभावकों की सहमति के बाद जामिया जकरिया जुगवाड़ जिला नवसारी गुजरात स्थित मदरसा ले जा रहा था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। चाइल्ड लाइन की सूचना पर बच्चों को ट्रेन से उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed