{"_id":"5c86aea5bdec2213f932e69e","slug":"21552330405-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वैन रहेगा चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वैन रहेगा चुनाव प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद आयोग की मंशा के अनुरूप चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव एवं एसपी स्वामी नाथ की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभी बच्चों की परीक्षाएं भी चल रहीं हैं। जिसकी वजह से प्रचार की समय सीमा रात्रि के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बैन रहेगी।
बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रचार वाहनों में किसी भी तरह का हूटर या सायरन प्रयोग नहीं होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा सीविजिल नामक एप बनाया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर सकता है। जिस पर प्रशासन द्वारा 100 मिनट के अंदर कार्रवाई अनिवार्य होगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, सीडीओ हीरा सिंह, अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष बसपा कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सपा शोभालाल यादव सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बैन रहेगा चुनाव प्रचार