फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दंगल में कानपुर के श्रीराम ने इटावा के आकाश को चटाई धूल

दंगल में कानपुर के श्रीराम ने इटावा के आकाश को चटाई धूल

Tue, 12 Feb 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दंगल में कानपुर के श्रीराम ने इटावा के आकाश को चटाई धूल
कानपुर के श्रीराम ने इटावा के आकाश को दी पटकनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कबरई (महोबा)। वसंत पंचमी से शुरू हुए कस्बा कबरई के चार दिवसीय निरंजन बाबा मेले में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए नामी पहलवानों दांवपेच दिखाए। कानपुर के पहलवान श्रीराम ने इटावा के आकाश को पटकनी दी। विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

निरंजन बाबा मेले में आयोजित विशाल दंगल का शुभारंभ नगर पालिका महोबा के चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी व नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। पहली कुश्ती बांदा के पहलवान देवराज और महोबा के बाबू पहलवान के बीच हुई। जिसमें देवराज ने जीत दर्ज की। गाजियाबाद के पहलवान जोगेंदर ने बनारस के चंद्रवली को 10 मिनट तक चली कुश्ती के बाद चित कर दिया। जालौन के मुकेश पहलवान ने बांदा के संजय को पटखनी दी। इसके अलावा आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। आयोजक केशव गुरुदेव व अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिवपाल तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, अप्पू दीक्षित, मनोज गुरुदेव, मूरत पाठक, जगप्रसाद तिवारी, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रफीक कालीघटा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed