फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अंतिम दिन काउंसिलिंग के लिए जुटी छात्र छात्राओं की भीड़

अंतिम दिन काउंसिलिंग के लिए जुटी छात्र छात्राओं की भीड़

Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन काउंसिलिंग के लिए जुटी छात्र छात्राओं की भीड़
होबा। शह के एकमात्र वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी व बी-काम में प्रवेश को लेकर काउंसिलिंग के अंतिम दिन छात्र छात्राओं की भारी भीड़ जुटी। जांच समिति ने छात्र छात्राओं के शैक्षिक अभिलेखों का मिलान कर प्रक्रिया पूरी कराई। शनिवार को रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया गया है। इसके बाद कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ वीरभूमि महाविद्यालय में प्रवेश के लाए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मेरिट सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई। एक सप्ताह से बीए, बीएससी व बी-काम प्रथम वर्ष में मैरिट के आधार पर काउंसिलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को काउंसिलिंग के अंतिम दिन छात्र छात्राओं की भारी भीड़ जुटी रही। जांच समिति में शामिल प्रोफेसरों ने अभिलेखों का मिलान कर छात्र छात्राओं के प्रवेश सुनिश्चित किए।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष मैथ व बायो की सभी 160 सीटे भर चुकी है। एमकॉम पूर्वाद्घ में सभी वर्गों की सीटे फुल है। बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग की तीन सीटे और अनुसूचित जाति वर्ग की 20 सीटे रिक्त है। इसी तरह बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों में ओबीसी वर्ग की 42 और अनुसूचित जाति वर्ग की पांच सीटे रिक्त है। रिक्त सीटों में चार अगस्त को सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक संबंधित वर्ग के अभ्यर्थी मैरिट सूची के आधार पर अपना प्रवेश ले सकते है। बीए में अब तक उपलब्ध विषयों में ही प्रवेश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन काउंसिलिंग के लिए जुटी छात्रों की भीड़
- जांच समिति ने शैक्षिक अभिलेखों का मिलान कर पूरी कराई प्रक्रिया
- रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम मौका आज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed