{"_id":"5c8d4010bdec22143e2c5959","slug":"201552760848-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में रतौली तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी रविंद्र सिंह (32) पुत्र देवेंद्र सिंह शनिवार की शाम अपने साथी धर्मेंद्र (30) पुत्र चंदन सिंह के साथ बाइक से महोबा आया था। वापस लौटते समय रतौली तिराहे के समीप अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। रविंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
दूसरी घटना कस्बा कबरई में घटी। ग्राम गंज निवासी रामकरन (25) बाइक से कबरई जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह बेलाताल निवासी राहुल (22) व करहरा निवासी देवेंद्र महोबा आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
- गंभीर हालत में जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल किया गया रेफर
- अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल