फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा

भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा

Mon, 11 Feb 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा
भागवत कथा के पहले दिन निकली कलशयात्रा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कस्बा खरेला के श्रीधाम यज्ञशाला प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन सोमवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।

कस्बे में सात दिवसीय भागवत कथा के पहले दिन यज्ञवेदी प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास सोनू महाराज की मौजूदगी में यज्ञ वेदी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। अश्वनृत्य व सिर पर कलश धारण कर चल रही महिलाएं आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भक्तों की भीड़ जुटी रही। धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय बन गया। पहले दिन कथा व्यास ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा एक ऐसा ग्रंथ है जिसके सुनने व पढ़ने मात्र से मानव के सभी दुख दर्द दूर हो जाते है और वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से पुण्य फल मिलता है। जीवन में सुख, शांति और समृद्घि के लिए धर्म ही एक सहारा है। जिससे कामनाएं पूरी होती हैं। पहले दिन कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed