{"_id":"5b6478d24f1c1bb37b8b6073","slug":"201533311186-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान कृषि के विकास को हरसंभव किए जाएंगे प्रयास-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान कृषि के विकास को हरसंभव किए जाएंगे प्रयास-सीडीओ
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पान प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय पान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को पान की खेती की नवीनतम जानकारियां दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने पान फसल को बचाने और बेहतर उत्पादन के तरीके बताए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने कहा कि पूरे देश में महोबा के देशावरी पान की मांग है, यहां का किसान बड़ा अच्छा एवं उच्च गुणवत्ता युक्त पान का उत्पादन करता है। पान की फसल का बीमा शीघ्र कराया जाएगा।
पान शोध अधिकारी डॉ. आईए सिद्दीकी ने किसानों को पान में लगने वाले रोग और उनके बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम के बाद सीडीओ पान प्रशिक्षण केंद्र प्रांगण में किसानों के साथ वृृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर विजय चौरसिया, भानु निरंजन, प्रमोद कटियार, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. ब्रजेश पांडे, डॉ. अश्वनी पांडे, डॉ. ओडी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद, जिला बचत अधिकारी सीएल साहू सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
पान की खेती को मिलेगा बढ़ावा-सीडीओ
- किसानों को पान की खेती की दी गई नवीनतम जानकारी