फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 villages were cut off from communication due to overflowing of three culverts of Siho Nala

Mahoba News: बारिश से सीहो नाले के तीन रपटे उफनाए, 20 गांवोंं का संपर्क कटा

Fri, 01 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 01 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
20 villages were cut off from communication due to overflowing of three culverts of Siho Nala
महोबा/खरेला। जिले में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बृहस्पतिवार को चंद्रावल नदी से निकले सीहो नाला के तीन रपटे उफनाने से 20 गांवोंं का संपर्क कट गया। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कस्बा खरेला के कई मोहल्लों में जलभराव होने से बारिश का पानी लोगों के घरोंं में घुस गया।
विज्ञापन

चंद्रावल नदी से निकला सीहो नाले पर पुपवारा, बारी और बरायं गांव के पास रपटे बने हैं। नाले में अधिक पानी आने से तीनों रपटे उफना गए। इससे खरेला, ऐचाना, बराय, गहरौली, बारी समेत 20 गांवों का आवागमन ठप हो गया। पूरे दिन पानी रपटों के ऊपर से बहने से जरूरी काम से जिला मुख्यालय आने वाले लोग 20 से 30 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित पुन्नियां गांव में बने पुल से जलनिकासी न होने से गांव में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणोंं को हजारों का नुकसान हुआ। इसी तरह कस्बा खरेला के मुख्य बाजार, हले, स्वामीदास, मानिक, रायसिंह, सादराय आदि मोहल्लों मेंं जलभराव होने से लोग परेशान रहे। लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। कस्बा खरेला समेत आसपास के 20 गांवोंं में दस घंटे बिजली आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed