{"_id":"648a02b6b0dac34dfa096c26","slug":"19-great-donors-donated-blood-with-enthusiasm-and-enthusiasm-mahoba-news-c-12-1-286053-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जोश और उत्साह के साथ 19 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जोश और उत्साह के साथ 19 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
महोबा। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच रक्तदान करने को लेकर स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं व महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। शिविर में 25 लोगों ने पंजीयन कराया। 19 महादानियों ने जोश और उत्साह के साथ रक्तदान किया। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनेश कुमार गर्ग ने कहा कि रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव को अनमोल तोहफा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने युवाओं से इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी दीपक शुक्ला, नेहा चंसौरिया, ब्लड बैंक के शरदचंद्र, नदीम अहमद, सीमेंद्र आदि मौजूद रहे।
शिविर में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, गया प्रसाद, प्रवीण कुमार चौरसिया, मनीष जैदका, प्रेम चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, रिषभ अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, ज्योति गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, सागर अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेश भट्ट, आनंद कुमार सोनी, धीरेंद्र मिश्रा, कीरत सिंह, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कंचन गुप्ता, ध्रुव गुप्ता व रामजी गुप्ता ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
शिविर में कई बार रक्तदान कर चुके महादानियों को सम्मानित किया गया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व सीएमओ डॉ. डीके गर्ग ने विंग्स संस्था के दीपक शुक्ला, अमित शर्मा, विष्णु गुप्ता, विवेक चौरसिया, योगेंद्र शर्मा, शरद तिवारी दाऊ, तौफीक अली आदि को शिविर में सहयोग करने और रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया।