{"_id":"5c796824bdec227371486b1c","slug":"181551460388-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सांसद ने सभी विभागों के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देेखी। इसके बाद विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विभागवार अधिकारियों से जानकारियां मांगी।
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। योजनाओं का क्रियान्वयन ईमानदारी से कराएं। भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का सभी को लाभ मिलना चाहिए। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन अधिकारी योजनाओं को अभी तक धरातल में पूरा नहीं करा सके।
सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट मांगी। जिस पर जिला नगरीय विकास अभिकरण के एपीओ अबरार अहमद ने बताया कि जिले में 2,385 लाभार्थी पात्र पाए गए। जिसमें से 153 का अटैचमेंट नहीं हुआ। शेष 2,232 आवास लाभार्थियों में से 2,126 लोगों को पहली किस्त जारी कर दी गई। 1,648 लोगों को दूसरी किस्त भेज दी गई। 1,991 आवासों का कार्य चल रहा है। 1,590 आवासों पर छत पड़ चुकी है। 458 आवास पूर्ण हो चुके है। इसके बाद सांसद ने ग्राम सड़क योजना, कृषि योजना, सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि की समीक्षा की और प्रगति रिपोर्ट देखी। कुछ योजनाओं की प्रगति धीमी पाए जाने पर असंतोष जताया। बैठक में अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, सीडीओ हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।