{"_id":"5b73156342c7927ce078541c","slug":"181534268771-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठ में आंदोलन शुरू करने से पहले अनशन स्थल पहुंचे मलखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ में आंदोलन शुरू करने से पहले अनशन स्थल पहुंचे मलखान
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए राठ में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने से पहले मंगलवार को जनसेवक मलखान सिंह निषाद महोबा में अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आल्हा चौक में पिछले 48 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन यादव से मुलाकात कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
राठ जिला बनाओ आंदोलन से सुर्खियों में आए मलखान निषाद ने राठ में लगातार 240 दिन तक अनशन किया था। अब वह बुंदेलखंड राज्य के लिए राठ में अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक बुंदेलखंड नहीं बनेगा, तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। मलखान सिंह निषाद ने कहा कि 15 अगस्त के बाद राठ में किसी भी दिन अनशन शुरू हो सकता है। इस मौके पर अनशन स्थल में कृष्णा शंकर जोशी, डॉ. रामसेवक चौरसिया, अरूण चतुर्वेदी, अमरचंद विश्वकर्मा, लल्लू साहू, संतोष साहू, आत्माराम, केएस शुक्ला, राकेश सिंह, हरी सिंह आल्हा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आंदोलन शुरू करने से पहले अनशन स्थल पहुंचे मलखान
- अनशन पर बैठे तारा पाटकर व सुखनंदन यादव से मिलकर बनाई रणनीति
- राठ जिला बनाने के लिए लगातार 240 दिन अनशन कर चुके है मलखान