{"_id":"59d136ce4f1c1bcd538b555b","slug":"181506883278-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में गिरने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में गिरने से दुकानदार की मौत
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। मुहर्रम पर चरखारी में फेरी का सामान लेकर बांदा से आए एक दुकानदार की शुक्रवार को तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बांदा के कालिंजर निवासी राजू (30) पुत्र स्वामीदीन चरखारी में दुलदुल जुलूस के मौके पर मेला लगता है। कालिंजर से खेल खिलौने की दुकान लेकर आए राजू ने पूरी रात जाग कर बिक्री की।
इसके बाद वह शुक्रवार सुबह तालाब की पट्टी पर सो गया। तभी अचानक करवट लेते समय वह तालाब में गिर गया। देर शाम का उसका शव उतराने पर लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।