{"_id":"60a40c2b8ebc3eb1f46a6de2","slug":"176-gram-panchyato-me-thap-hai-kaam-mahoba-news-knp6291525193","type":"story","status":"publish","title_hn":"176 ग्राम पंचायतों में ठप हैं मनरेगा से कराए जाने वाले कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
176 ग्राम पंचायतों में ठप हैं मनरेगा से कराए जाने वाले कार्य
विज्ञापन
महोबा। ग्राम पंचायतों में रोजगार का मुख्य जरिया महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए जाने वाले कार्य ठप हैं। इससे ग्रामीण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों को परिवार के भरण पोषण के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मौजूदा हालात में 273 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र 97 ग्राम पंचायतों में 987 मजदूरों को रोजगार मिला है।
जिले की 273 ग्राम पंचायतों में 176 में मनरेगा से होने वाले कार्य ठप है। जिलाधिकारी ने चारों ब्लॉक के बीडीओ को मनरेगा के तहत खेत तालाब, चकरोड समेत अन्य कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त मनरेगा सत्यराम का कहना है कि मनरेगा के तहत 261 प्रकार के कार्य कार्य कराए जाते हैं। इस समय ज्यादातर पंचायतों में कार्य ठप हैं। वर्तमान में जिले की 97 ग्राम पंचायतों तालाब की खुदाई, चकरोड, मेड़बंदी का काम चल रहा है। जिसमें 987 मजदूर काम कर रहे हैं।
पनवाड़ी निवासी सुंदर लाल अनुरागी का कहना है कि मनरेगा में कई महीनों से काम नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी हो रही है।
ग्राम पंचायत डिगरिया निवासी भानु प्रताप का कहना है कि मनरेगा अब रोजगार की गारंटी नहीं दे रहा है। कई महीनों ने मनरेगा में काम मिल रहा है।
ग्राम पंचायत पवा निवासी फूल सिंह का कहना है कि मनरेगा के तहत इस समय काम नहीं हो रहे हैं। इसलिए लोगों के यहां दूसरे काम के लिए संपर्क कर रहे हैं।
खेत तालाब के लिए करें आवेदन
महोबा। कृषि विभाग द्वारा वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना में कृषक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान यूपी एग्रीकल्चर डाट काम पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद किसान को मध्यम तालाब के लिए दो हजार और लघु खेत तालाब के लिए एक हजार रुपये जमा करने पड़ते हैं। इसके 15 दिन बाद खेत की खतौनी घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। किसान को अनुदान का भुगतान किस्तों में किया जाता है। (संवाद)