{"_id":"5c5f081bbdec224bc62b533a","slug":"171549731867-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में देश में दोबारा बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में देश में दोबारा बनेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विपक्षी दल सरकार बनाने का सपना देख रहे है जबकि मोदी जी दोबारा केंद्र में सत्ता बनाएंगे। यह कहना है भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विक्रम पंडित का। भाजयुुमो के कार्यकर्ता गांव-गांव में सरकार की योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। सात फरवरी को लखनऊ से रथ की शुरुआत की गई है। जो 26 फरवरी को महोबा में आएगा। रथ कॉलेजों में ले जाकर युवाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने कहा कि मार्च में कमल संदेश बाइक रैली के जरिए सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाई जाएगी। बाइक रैली अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी। साथ ही जिले में युवा महोत्सव लोकसभा स्तर पर कराया जाएगा। जिसमें युवाओं के साथ द्विपक्षीय संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमो अगेन कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में पांच लाख स्टीकर लगाए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, जिलामंत्री चंद्रशेखर साहू, मोहित शुक्ला,प्रांजुल पांडेय, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
मोदी के नेतृत्व में देश में दोबारा बनेगी सरकार
-भाजयुमो कार्यकर्ता अभियान चलाकर बता रही सरकार की नीतियां