फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1.70 lakh rupees withdrawn from farmer's bank account

Mahoba News: किसान के बैंक खाते से निकाले 1.70 लाख रुपये

Sun, 24 May 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
1.70 lakh rupees withdrawn from farmer's bank account
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर स्थित हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के एक खाताधारक के खाते से करीब 1.70 लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और एक एजेंट पर मिलीभगत कर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी कालका प्रसाद तिवारी साधन सहकारी समिति भंडरा के सदस्य हैं। उनके दो खाते श्रीनगर स्थित हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में है। इसमें एक खाते में खाद-बीज संबंधी लेनदेन होता है जबकि दूसरा ऋण खाता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक पहुंचा तो पता चला कि 2024 में उनके मुख्य खाते से 90 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ऋण खाते से पशुपालन के नाम पर 80 हजार रुपये का ऋण भी लिया गया है। उन्होंने बैंक में बताया कि इस धनराशि के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रबंधक नीरज खरे का कहना है कि बैंक में बगैर किसान के आए कोई भी रुपया नहीं निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी लोन होता है उसमें ऋण लेने वाले के अंगूठा या हस्ताक्षर कराए जाते हैं। जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है। उधर, थानाध्यक्ष जयचंद सिंह ने बताया कि किसान कालका की तहरीर पर जांच की जा रही है। बैंक से दोनों खातों से धनराशि निकासी व अन्य पत्रावली मांगी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed