फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बसंत पंचमी पर विधि विधान से हुआ सरस्वती पूजन

बसंत पंचमी पर विधि विधान से हुआ सरस्वती पूजन

Sun, 10 Feb 2019 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर विधि विधान से हुआ सरस्वती पूजन
महोबा/ कुलपहाड़। जिले में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। विद्यालयों में विधि-विधान से सरस्वती पूजन किया गया। हवन-पूजन में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए गए। बच्चों ने विधि-विधान से सरस्वती पूजन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिलेश खरे, विनीत, मंजू, निधि, निशा, रोशनी, जया, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इंचार्ज वार्डन अंजली अग्रवाल ने छात्राओं के साथ सरस्वती पूजन किया। इस मौके पर अनीता तिवारी, पूनम कुशवाहा, रेखा, गरिमा, प्रताप नारायण कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार रामलला मंदिर प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। आकाश मिश्रा ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मंत्रों से चारों और ऊर्जा उत्पन्न होती है।

इसके बाद ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। जिसमें रामलला मंदिर प्रांगण में परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में मनोज चौबे, योगेंद्र द्विवेदी, आकाश मिश्रा, प्रदीप पाठक, कल्लू तिवारी, अतुल मिश्रा, अजय, रमेश पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed