{"_id":"5d07e1fd8ebc3e2c7546d215","slug":"156079768020-mahoba-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह हैंडपंपों में दो हैंडपंप दे रहे पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह हैंडपंपों में दो हैंडपंप दे रहे पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। शहर के अलावा ग्रामीणांचल में भी पानी का संकट बढ़ने लगा है। विकासखंड जैतपुर के सारंगपुरा गांव में हैंडपंपों के सूख जाने से पानी को लेकर मारामारी मच गई है। गांव में 12 हैंडंपपों में सिर्फ दो ही चल रहे हैं। इससे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी को लेकर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता है। बढ़ते पानी के संकट को लेकर ग्रामीणों ने तहसील कुलपहाड़ पहुंचकर प्रदर्शन कर पानी मांगा।
सारंगपुरा निवासी घनश्याम, प्रकाश, खुर्शीद, रवींद्र, पुष्पा देवी, सबीना, राजेश्वरी आदि ने पानी को लेकर हो-हल्ला मचाया और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पानी की समस्या से अवगत कराया। प्रार्थना पत्र में बताया कि दो माह से गांव में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। यहां पर न तो प्रशासन द्वारा और न ही ग्राम प्रधान द्वारा पानी के लिए टैंकर चलाए जा रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण शांत नहीं बैठेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से दो किमी दूर से पानी लाया जा रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है।