{"_id":"5d07e0f38ebc3e2c7546d15d","slug":"156079741415-mahoba-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में पर्यटकों के लिए तैयार होगा हेरिटेज होटल-पूर्व सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में पर्यटकों के लिए तैयार होगा हेरिटेज होटल-पूर्व सांसद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विदेशी पर्यटकों के ठहरने के लिए चरखारी में प्रस्तावित हेरिटेज होटल का निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हेरिटेज होटल एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा जो पर्यटकों के लिए खुलेगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि होटल हेरिटेज जेआरएस ग्रुप द्वारा तैयार कराया जा रहा है। इंदौर की कार्यदाई संस्था द्वारा महल के पुरातन स्वरूप व सामग्री के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। चरखारी को पर्यटन नक्शे में शामिल कराए जाने के लिए वह प्रयासरत हैं लेकिन विदेशी सैलानियों को चरखारी लाने में सबसे बड़ी दिक्कत उनके ठहरने व खाने की सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि चरखारी प्राकृतिक सुंदरता का केंद्र है। जहां पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं लेकिन धरातल पर लाने के लिए प्रयास नहीं हो सके हैं।
उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक खजुराहो के मंदिरों में आते हैं और चरखारी भी खजुराहो से फोरलेन से जुड़ रहा है। ऐसी दशा में विदेशी सैलानी चरखारी आ सकते हैं। अब जेआरएस होटल्स द्वारा पहल की गई है। ओल्ड पैलेस को हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया कराया जा रहा है। कार्यदाई संस्था रियासत काल में भवन निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले चूना, उर्द की दाल, सीप आदि सामग्री के जरिए पुराने महल का स्वरूप वापस लाएगी। उन्होंने बताया कि होटल निर्माण में 12 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। होटल में फाइव स्टार स्तर की सुविधाएं, स्वीमिंग पूल, माडल किचन सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी।