{"_id":"5d07e0108ebc3e3f2631beac","slug":"156079718714-mahoba-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की रायल्टी से पत्थरमंडी में निकल रहे दो ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की रायल्टी से पत्थरमंडी में निकल रहे दो ट्रक सीज
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। मध्यप्रदेश की रायल्टी से पत्थरमंडी कबरई में ट्रक निकलने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एमपी की बंद क्रशर के नाम पर माल बिक्री के फर्जी बिल तैयार कर निकाले जाने की सूचना पर क्रशर मालिक ने बैरियर में ट्रकों को चेक कराया। दो ट्रक फर्जी बिल व रायल्टी के पकड़े जाने पर उन्हें सीज किया गया। खनिज विभाग गाड़ियों को बंद कर विभागीय जांच कर रहा है।
कबरई मंडी में 300 से अधिक क्रशर प्लांट हैं। जिनमें रॉयल्टी कमी के कारण 100 प्लांट बंद हो चुके हैं। एमपी के माल पर मिलने वाली एमपी की रॉयल्टी से कबरई में माल की निकासी हो रही है। कबरई की पहरा स्टोन क्रशर मंडी की सीमा में मध्यप्रदेश के ग्राम बदौरा में मां भद्रकाली ग्रेनाइट क्रशर लगा है जो मंडी में मंदी के चलते बंद है। क्रशर मालिक को सूचना मिली कि उनके बंद क्रशर प्लांट के जीएसटी बिलों पर फर्जी तरीके से माल की निकासी हो रही है। तब मालिक ने ट्रकों की जांच कराई। बांदा बैरियर में दो ट्रक पहरा रोड से माल लेकर आते मिले। जो मां भद्रकाली का जीएसटी बिल और एमपी की रॉयल्टी लिए थे।
खनिज बैरियर बांदा रोड के प्रभारी विनोद दोनों ट्रकों में तीन-तीन घनमीटर ओवरलोड पाए जाने पर ट्रक सीज कर दिए। विनोद ने बताया कि फर्जी बिल की सूचना पर उच्चाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए लिखा है। जीएसटी अधिकारी फर्जी साबित करेंगे तो आगे की कार्रवाई हो सकेगी। जीएसटी प्रवर्तन के असिस्टेंट कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि मामला उनके पास आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।