{"_id":"5c8bec86bdec221445021552","slug":"151552673926-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो नकलची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं चाक चौबंद व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। शुक्रवार को पहली पाली में रसायन विज्ञान के पेपर में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र को नकल करते पकड़ा गया जबकि दूसरी पाली में गणित प्रश्नपत्र के दौरान आंतरिक सचल दल ने एक छात्र को मॉडल पेपर के पन्ने से नकल करते दबोच लिया। दोनों छात्रों की कापी सीलकर विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी गई है।
जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में महाविद्यालयों की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष संस्कृत व बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र हल कराए गए। परीक्षा के दौरान पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय मगरौल में केंद्राध्यक्ष डा. विवेक द्विवेदी ने आंतरिक सचल दल के सदस्य डा. कपिल द्विवेदी, डा. रामबाबू सिंह के साथ सर्च के दौरान बीएससी के छात्र के हाथ में उत्तर लिखे पाए गए, जिसकी फोटो खींचकर परीक्षा पुस्तिका में लगाकर कापी सील करते हुए विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया।
दूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष गणित का प्रश्नपत्र कराया गया। परीक्षा के दौरान सांईं कालेज में केंद्राध्यक्ष डा. सुशील शुक्ला ने सर्च के दौरान आंतरिक सचल दल के सदस्यों के साथ मेराज खान व राघवेंद्र तिवारी के साथ एक छात्र को मॉडल पेपर के पन्ने से नकल करते पकड़ा। जिसकी कापी सील की गई। नोडल अधिकारी प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि अभी तक जिले में 10 नकलची पकड़े जा चुके हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की नजर में शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा रहीं है।
विज्ञापन
महाविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो नकलची
- नकलचियों की कापी सील कर विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी
- जिले में अभी तक पकड़े जा चुके है दस नकलची