{"_id":"593ecad51126f4d9498b4595","slug":"151497287381-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
कबरई।
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सेंट्रल स्टोन क्रेशर के पास बाइक व ट्रक की भिड़त में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते छोटे भाई की मौत हो गई।
कस्बा कबरई के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी शैलेंद्र (18) पुत्र भूरा यादव का पत्थर मंडी कबरई में शक्ति स्टोन क्रेशर के पास एक चायपान की दुकान है। रविवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद शैलेंद्र अपने बड़े भाई रबी यादव के साथ बाइक से घर जा रहा था।
रास्ते में सेंट्रल स्टोन क्रेशर के पास कानुपर की ओर से आ रहे ट्रक की बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक गिरते ही शैलेंद्र ट्रक के पहिया की चपेट में आ गया। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने शैलेेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे शैलेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आईं और उसकी मौत हो गई।
-दुकान बंद करके घर लौट रहे थे दोनों भाई