फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   15 kisano ko police ne pakda

राजभवन का घेराव करने जा रहे 15 किसानों को पुलिस ने रोका

Fri, 22 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
15 kisano ko police ne pakda
राजभवन का घेराव करने जा रहे 15 किसानों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

- एक सैकड़ा से अधिक किसान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का 23 जनवरी को राजभवन के घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक किसान चार पहिया वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। भनक लगने पर पुलिस ने पठा रोड से 15 किसानों को हिरासत में ले लिया। कुछ किसानों को कोतवाली लाए जबकि कुछ को एक किसान नेता के घर में ही नजरबंद कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक किसान अलग-अलग वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। शाम को प्रदर्शन के लिए किसानों के लखनऊ जाने की भनक लगने पर कोतवाली पुलिस पठा रोड पहुंच गई और तीन वाहनों को रोककर किसानों को हिरासत में ले लिया। कुछ किसानों को किसान नेता इशहाक खान के आवास में नजरबंद कर दिया जबकि महामंत्री दीपक तिवारी समेत कुछ किसानों को कोतवाली ले आए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले से करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए निकल गए हैैं। कुछ किसानों को रोक लिया गया है। शनिवार को किसान राजभवन का घेराव कर कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उधर कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि प्रदर्शन के लिए जा रहे साथ किसानों को रोका गया है। जिन्हें एक किसान नेता के घर में बैठाया गया है।
विज्ञापन

समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed