फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   15 criminals of interstate thief gang arrested

Mahoba News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 15 शातिर गिरफ्तार

Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
15 criminals of interstate thief gang arrested
महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में गठित शहर कोतवाली और थाना अजनर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना में लगने वाले पाइपों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 34.80 लाख का माल बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह व थानाध्यक्ष अजनर प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग नमामि गंगे योजना के पाइप चोरी कर ट्रक में लादकर महोबा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छतरपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार तेजी से आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। कार के पीछे एक ट्रक और उसके पीछे अर्टिका कार आ गई। तीनों वाहनों को चेक किया गया। ट्रक से 1.80 लाख कीमत के नौ लोहे के पाइप बरामद किए गए, जबकि 33 लाख कीमत के तीनों वाहनों के कोई कागजात न मिलने पर उन्हें सीज किया गया।
विज्ञापन

मौके से गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोहे के पाइपों की चोरी करते हैं। जिस साइड पर लोहे के पाइप पड़े होते थे, वहां पूरी टीम पहुंचकर पाइपों को ट्रक में लोड कराते थे। इसके बाद पांच-पांच हजार रुपये प्रति पाइप के हिसाब से जनपद जौनपुर के मुगराबाद शाहपुर निवासी राहुल यादव को बेंच देते थे। बाइक बेचने से जो रुपये मिलते थे, वह आपस में बांट लेते थे। इससे पहले भी वह कई जगहों से पाइप चाेरी कर चुके हैं। एसपी ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से नौ लोहे के पाइप, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक ट्रक, एक अर्टिका कार, 15 मोबाइल व 13, 980 रुपये बरामद किए गए। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चोर गिरोह में यह आरोपी हुए गिरफ्तार
महोबा। नमामि गंगे योजना के पाइप चोरी करने वाले आरोपियों में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के गोपालपुर निवासी उस्मान खान, जनपद हरदोई के रसूलपुर निवासी प्रवीण मिश्रा, जनपद कानपुर के कल्यापुर निवासी घनश्याम तिवारी, जनपद हरदोई के बहलोलपुर निवासी दीपू सिंह, जनपद खगड़िया बिहार के सकरौर निवासी प्रियेस कुमार, यहीं के नीतेश कुमार, विकास कुमार, एमपी कुमार, सहरसा बिहार के मउआ बाजार निवासी सूरज कुमार, अमोद यादव, नारदराम, अनोज कुमार, औरंगजैब, गाजियाबाद निवासी मुकीम व अबू बकर शामिल हैं जबकि घटना में शामिल यादव राहुल यादव अभी फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि प्रवीण के खिलाफ विभिन्न थाने में आठ मुकदमे और उस्मान व राहुल के खिलाफ चोरी के एक-एक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed