{"_id":"6240a2cb1ac4146a16631a6f","slug":"14-injured-including-teenager-in-road-accidents-mahoba-news-knp687841167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 14 घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 14 घायल, तीन रेफर
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 14 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
जनपद झांसी के मऊरानीपुर निवासी छात्रा अनामिका (17) व नैंसी (18) कस्बा कुलपहाड़ में रहकर पढ़ाई करतीं हैं। शनिवार को स्कूटी से कोचिंग पढ़ने जा रहीं थी। तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गईं। गंभीर हालत में सीएचसी कुलपहाड़ से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी दानिश (32) रविवार की सुबह बाइक से घर जा रहा था। ब्रेकर में बाइक उछलने से घायल हो गया।
इसी तरह प्रकाश बम्हौरी निवासी राजमनी, ईशानगर निवासी राजकुमार, करहराकला निवासी जुबैदा, भटीपुरा निवासी तौफीक , सुभाषनगर निवासी अच्छेलाल, कमलखेड़ा निवासी शिवरतन , चरखारी निवासी देशराज, बंधानवार्ड निवासी भागवली, सूपा निवासी मुकेश, अस्थौन निवासी रानू व मदन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मदन, राजकुमार व शिवरतन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।