फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों ने खाद्यान्न व नगदी लूटी

सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों ने खाद्यान्न व नगदी लूटी

Wed, 02 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों ने खाद्यान्न व नगदी लूटी
सरकारी राशन की दुकान से ग्रामीणों ने खाद्यान्न व नगदी लूटी
विज्ञापन


कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम विजयपुर पनारा में सरकारी राशन की दुकान में बुधवार को एक दर्जन ग्रामीणों ने घुुसकर हजारों की नगदी व खाद्यान्न लूट लिया। विरोध करने पर कोटेदार को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित कोटेदार ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कुलपहाड़ तहसील के ग्राम विजयपुर पनारा में रघुवीर पुत्र परमेश्वरी दयाल सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। बुधवार की दोपहर कोटेदार रघुवीर दुकाम में बैठकर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण कर रहा था। तभी एक दर्जन ग्रामीण दुकान में घुस आए और गोलक में रखी 3,500 रुपये की नगदी, 10 बोरी गेहूं व 6 बोरी चावल लूटकर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कोटेदार को जान से मारने की धमकी दी। घटना से दुकान में मौजूद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंचकर तहरीर सौंपी। बताया कि गांव के एक दर्जन लोग दुकान में घुसकर लूटपाट करने लगे। बताया कि आरोपी गांव के दबंग किस्म के लोग है। जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े सरकारी राशन दुकान में लूटपाट की घटना से कोटेदार व ग्रामीणों में भय का माहौल है। उधर कोतवाली के एसएसआई राधेबाबू ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस को गांव भेजा जा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed