फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1.30 lakhs were robbed by doing fake registration of the plot

Mahoba News: प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री कर 1.30 लाख हड़पे

Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakhs were robbed by doing fake registration of the plot
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री कर 1.30 लाख रुपये हड़पे जाने का मामला सामने आया है। जांच में प्लाट किसी ओर के नाम दर्ज मिला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के खोयामंडी निवासी मुनिया ने जनपद हमीरपुर के करहिया निवासी कालीदीन से मौजा बजरिया में सात अक्तूबर 2022 को एक प्लाट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री भी कराई कराई गई थी। 1.30 लाख देने के बाद जब मुनिया ने निर्माण शुरू कराया तो किसी ओर से अपना मालिकाना हक बताते हुए काम रुकवा दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। राजस्व टीम की जांच में पाया गया कि जिस जमीन का बैनामा कालीदीन ने कराया है, वह जमीन उसके नाम ही नहीं थी। जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो वह टहलाता रहा। पुलिस ने आरोपी कालीदीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed