फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   13 injured including municipal worker in road accident, four referees

सड़क हादसे में पालिकाकर्मी समेत 13 घायल, चार रेफर

Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
13 injured including municipal worker in road accident, four referees
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पालिका कर्मचारी समेत 13 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगने से बाइक सवारों के सिर पर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी अनीस मोहम्मद (56) नगर पालिका महोबा में सफाई निरीक्षक हैं। शनिवार दोपहर पॉलिटेक्निक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। संत जोसफ कॉलेज के पास जकरियापीर निवासी नवल (21) की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बाद में डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बांदा निवासी रिजवान (24) व सोजेब (27) शुक्रवार को महोबा में शादी के कार्ड बांटकर बाइक से मध्यप्रदेश जा रहे थे। कुम्हरौडा गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। इसी तरह सुगिरा निवासी मोहनलाल (75), अकौना निवासी सुकर्तन (50), मौदहा निवासी बच्चालाल (55), सिजहरी निवासी वृंदावन (30), श्रीनगर निवासी भवानीदीन (25), रैवारा निवासी अशोक (36) व शिवकांत (34) और जतौरा निवासी मनोज (34) व राजू (28) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। मनोज व सोजेब को झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed