फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   13 fires in shops 15 million property ashes

13 दुकानों में लगी आग से 15 लाख की सम्पत्ति राख

Sat, 23 May 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sat, 23 May 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
13 fires in shops 15 million property ashes
विकासखंड कबरई के ग्राम रिवई में तड़के सुबह चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग जाने से एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई। आग की लपटे निकलते देख ग्रामीण दौड़ पड़े, मोबाइल से दी गई सूचना से शट डाउन लिया गया लेकिन तब तक सड़क किनारे रखी कई गुमटियां जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम रिवई निवासी बाबूलाल अवस्थी की रिवई तिराहे पर किराने की दुकान है। सुबह चार बजे शार्ट सर्किट के चलते बाबूलाल की दुकान में आग लग गई, जिससे हजारों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकान की आग पड़ोसी सुखवीर कुशवाहा की दुकान में पहुंच गई, आग की लपटों ने पड़ोसी अनिल कुमार, भजन नावदेव, बाबूलाल कुशवाहा, ब्राहम्दत्त पंडेय सहित एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। एक साथ दुकानों में आग लगने के बाद निकली आग की लपटों को देख ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने फायर ब्र्रिगेड को सूचना दी। वहीं कुछ लोगों ने बिजली विभाग को सूचित कर लाइन बंद कराई। ग्रामीणों और दमकल विभाग के जवानों दो घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 13 दुकाने जलकर राख हो चुकी थी। अग्निकांड की घटना से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed