फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   हाईस्कूल में 975 छात्र छात्राओं ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

हाईस्कूल में 975 छात्र छात्राओं ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में 975 छात्र छात्राओं ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
हाईस्कूल में 975 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को प्रमुख विषय का प्रश्नपत्र होने के चलते खासी गहमागहमी रही। हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 975 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि इंटरमीडिएट के सामान्य आधारित विषय के पेपर में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों में सुबह सात बजे से ही छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सघन चेकिंग के बाद छात्र-छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। आठ बजे से हाईस्कूल हिंदी का प्रश्नपत्र हल कराया गया। जिसमें पंजीकृत 12979 छात्र-छात्राओं में 12004 परीक्षार्थी सम्मलित हुए जबकि 975 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट के सामान्य आधारित विषय का पेपर कराया गया। जिसमें पंजीकृत 311 छात्र-छात्राओं में से 302 उपस्थित हुए जबकि 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षा कराई गई। नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए गठित किए गए तीन सचल दस्तों ने शहर के अलावा श्रीनगर, जैतपुर व खरेला के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। जिले में अभी तक कोई नकलची नही पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed