{"_id":"58d54f824f1c1bac2a1a15ac","slug":"12-bigha-wheat-crop-as-a-result-of-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 12 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 12 बीघा गेहूं की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। थाना अजनर के गांव सलैया में शुक्रवार को खेत में मड़ाई के लिए रखी 12 बीघा में बोई गई गेहूं फसल आग से जलकर राख हो गई। आग की लपटाें ने पड़ोस के खेत को भी चपेट में ले लिया। आग के कारण स्पष्ट नही हो सके है।
साल की भर की कमाई आग से जलकर खाक हो जाने दोनों किसान परेशान है। गांव सलैया निवासी तुलसी कुशवाहा व उसके भाई घनश्याम के खेत अगल-बगल है। तुलसी ने दस बीघा में बोई गई गेहूं की फसल काटकर मड़ाई के लिए एकत्र की थी। शुक्रवार की दोपहर अचानक फसल के ढेर में आग लग गई।
हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने कुओं में पंपिंग सैट लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने तुलसी के भाई घनश्याम के खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग की घटना में दोनों भाइयों की 12 बीघा की फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व लेखपाल उत्तम ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। घटना में करीब ढाई लाख रुपये की क्षति का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नही हो सके है।