फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   रायल्टी न मिलने से पत्थरमंडी में खड़े सैकड़ों ट्रक

रायल्टी न मिलने से पत्थरमंडी में खड़े सैकड़ों ट्रक

Fri, 08 Feb 2019 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
रायल्टी न मिलने से पत्थरमंडी में खड़े सैकड़ों ट्रक

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी क्रेशर संचालकों को गिट्टी की बिक्री के लिए रॉयल्टी न मिलने से क्रेशर प्लांट पर लोड ट्रक खड़े हो गए है। ट्रक मालिकों और चालकों की क्रेशर संचालकों से नोकझोंक होने पर गुुुरुवार की देर रात दर्जनों क्रेशर संचालक डीएम की चौखट पर रॉयल्टी का दर्द बयां करने पहुंचे। ताकि पूर्व में हुई बैठक के क्रम में उनकी ठप पड़ी गिट्टी की बिक्री हो सके।
क्रेशर मालिक इंद्रकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में मां मंशा ग्रेनाइट में रॉयल्टी की कमी से जूझ रहे क्रेशर मालिकों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि डीएम की अध्यक्षता में पट्टाधारकों की बैठक में रॉयल्टी की दर तय हो चुकी है। खान अधिकारी ने कहा था कि कल से रॉयल्टी मिलेगी। तब लोगों ने क्रेशर प्लांट खोल लिए जब गाड़ियां लोड होकर खड़ी हो गई तो उन्हें रॉयल्टी नहीं मिली। ट्रक मालिक और चालक क्रेशरों पर हंगामा काट रहे हैं। परेशानी का कोई हल नहीं निकल रहा। क्रेशर पर गाड़ियां खड़ी हुई है ट्रांसपोर्टरों का दबाब अधिक है कैसे खाली गाड़ी वापस की जाए। कहीं भी 600 से कम दर पर रॉयल्टी मार्केट में नहीं मिल रही है। सत्येंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि तीन माह से रॉयल्टी की कमी झेलकर दो करोड़ से अधिक का नुकसान सह चुके हैं। स्टाफ भगा दिया है। बैंक का ब्याज व किश्ते देने को पैसा नहीं है। सभी व्यापारियों ने डीएम की चौखट पहुंचकर समस्या बताई। तब डीएम ने समस्या निस्तारण का भरोसा दिया है। इस दौरान मुकेश गुरुदेव, बल्लू, मयंक गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, अजय सिंह, उपेंद्र शुक्ला, अवधेश शिवहरे, महेंद्र पांडेय, मनोज गुरुदेव, पुत्तन निगम, अनिल जैन, मनीष त्रिपाठी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पट्टाधारकों को नोटिस जारी, बंद होंगे पोर्टल
महोबा। डीएम सहदेव ने बताया कि 32 नए ई-नीलामी वाले खनन पट्टे निष्पादित करा दिए गए है। उनकी रॉयल्टी का पोर्टल चालू करने के लिए पासवर्ड आईडी आ गया है। अभी पट्टाधारकों के ई-खनिज पोर्टल में एमएम-11 का करेंट स्टॉक 13.65 लाख घनमीटर है। साथ ही 6 लाख फुटकर छोटे पट्टाधारकों का ई-एमएम 11 का स्टॉक पोर्टल में है। नए पट्टो का अलग है। सभी पट्टा धारकों को नोटिस दी गई है कि वे किन क्रेशर को माल देते है तथा रॉयल्टी देते है। उसका व्योरा खनिज विभाग को मुहैया कराएं। तभी वह रायल्टी दे सकेंगे। ऐसा न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जो पट्टाधारक रॉयल्टी न देकर रॉयल्टी कमी की बात कहकर कालाबाजारी कर रहे हैं उनकी ओटीपी बंद कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायल्टी न मिलने से पत्थरमंडी में खड़े सैकड़ों ट्रक
- परेशान क्रेशर मालिक डीएम से मिले
- डीएम ने दिए ओटीपी बंद करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed