{"_id":"5c59c232bdec2237d6013e2d","slug":"111549386290-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस की 40 शिकायतों में महज एक का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस की 40 शिकायतों में महज एक का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जन शिकायतों की सुनवाई एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मंगलवार को तहसील चरखारी मेें जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की 40 शिकायतें आईं, जिसमेें से महज एक का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित रहीं।
समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह से ही फरियादियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग, जल निगम, पूर्ति, चकबंदी, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, विद्युत, विकास, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग से संबंधित 40 शिकायतें आईं। ग्राम नौसारा निवासी संतोष रानी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पहले मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई में मजदूरी का काम किया गया था। जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला। इस पर डीएम ने सीडीओ को जांच के आदेश दिए। इमिलिया डांग निवासी भइयालाल पुत्र रतीराम ने दबंगों द्वारा खेत से बालू भरे वाहन निकाले जाने की शिकायत की। ग्राम बम्हौरी निवासी फद्दी पुत्र रामचरन ने दबंगों द्वारा हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डालकर कब्जा किए जाने की शिकायत की।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी शिकायत कर्ता से बात नहीं करते, जिससे शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हो पाता है। उन्होंने निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि शिकायत का संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाए। जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत को निस्तारित नहीं माना जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ हीरा सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय, एसडीएम चरखारी अरुण कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
समाधान दिवस की 40 शिकायतों में महज एक का हुआ निस्तारण
- राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें रहीं सर्वाधिक