फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 days before his daughter's wedding, a father hanged himself to death.

Mahoba News: बेटी की शादी के 11 दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 14 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
11 days before his daughter's wedding, a father hanged himself to death.
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में बेटी शादी के 11 दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से घर में चल रहीं शादी की तैयारियां थम गईं। किसान बेटी की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था न होने और आर्थिक संकट होने से परेशान था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ज्योरइया गांव निवासी कृष्णपाल सिंह (45) मजदूरी के साथ पिता की पांच एकड़ भूमि में खेती-किसानी करता था। उसने अपनी बड़ी बेटी तनीसा राजे की शादी तय कर दी थी। 24 फरवरी को गांव बरात आना थी। शादी को लेकर रिश्तेदारी में कार्ड भी बांटे जा चुके थे। परिजन व रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे थे। बृहस्पतिवार की रात कृष्णपाल सिंह घर से खेत निकल गया। वहां उसने खेत में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घर न लौटने पर देर रात परिजन खेत पहुंचे तो कृष्ण पाल का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

पत्नी सुनीता राजे ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इससे पति परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना से कृष्णपाल की पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों नाती राजा व देव राजा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नायब तहसीलदार विकास गोयल का कहना है कि घटना की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed