{"_id":"5a58f9db4f1c1ba93f8b478b","slug":"10km-long-jam-in-the-hive-hundreds-of-stranded-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवें में लगा 10 किमी लंबा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवें में लगा 10 किमी लंबा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन
mahoba
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
-हाइवे में जाम में फंसे ट्रक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कबरई महोबा। जल्दी गंतब्य तक पहुंचने के चक्कर में एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चलते कस्बे में 10 किलो मीटर लंबा जाम लग गया। जिससे कानपुर रोड, बांदा रोड और महोबा रोड में सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीना आ गया। शाम पांच बजे से लगा जाम दो घंटे बाद सात बजे खुल सका।
कबरई कस्बे से प्रतिदिन 5 हजार ट्रक गिट्टी लेकर कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद की ओर जाते है। जल्दी आगे निकलने के चक्कर में शुक्रवार की शाम ट्रकों का कबरई से महोबा हाइवे, बांदा और कानपुर हाइवे में लंबा जाम लग गया। जिसमें तीनों तरफ 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रोडवेज बसें भी जाम में फंस गई।
जिसके यात्री खासे परेशान दिखे। चिचारा से आ रहे यात्री धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उसे 6 बजे की बस से महोबा से दिल्ली जाने का रिजर्वेशन था लेकिन सब बेकार चला गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस वाहनाें को आगे पीछे कराती रही लेकिन जाम लंबा होने के चलते वाहनाें की संख्या बढ़ती गई।
दो घंटे बाद एक एक कर वाहनाें को निकाला गया तब जाम खुल सका। थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि आएदिन जाम लगने से फोर्स परेशान रहती है। जब तक फोर लेन रोड नहीं बन जाता। आएदिन यह स्थिति रहना है। पुलिस क्या कर सकती है जहां प्रतिदिन हजारों वाहन निकलना हों।