फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   भूमि का बढ़ा हुआ भुगतान न किए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

भूमि का बढ़ा हुआ भुगतान न किए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भूमि का बढ़ा हुआ भुगतान न किए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
महोबा। अर्जुन सहायक परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहीत की गई भूमि का बढ़ा हुआ भुगतान न किए जाने से नाराज एक सैकड़ा से ज्यादा किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जमीन का बढ़ा हुआ भुगतान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसान चेतराम पुत्र डिल्ली, पन्नालाल पुत्र बैजनाथ, देशराज सहित एक सैकड़ा किसानों ने जिलाधिकारी सहदेव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दस साल पहले अर्जुन सहायक परियोजना के तहत महोबा और हमीरपुर जिले के सैकड़ों किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने यह कहकर जमीन का बैनामा करा लिया था कि शासन से जो भी बढ़ी हुई धनराशि आएगी। उसका लाभ किसानों को दिया जाएगा लेकिन किसानों को अब बढ़ी हुई धनराशि नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि अर्जुन सहायक परियोजना के तहत जिन किसानों की भूमि के अब बैनामे कराए जा रहे हैं। उनको चार से छह गुना ज्यादा जमीन का पैसा दिया जा रहा है। इस भेदभाव से नाराज एक सैकड़ा से ज्यादा किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें बढ़ी हुई धनराशि नहीं दी गई तो किसान अपने खेेतों से नहर नहीं निकलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed