फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   डायरिया का प्रकोप बढ़ा, महिला की मौत, आधा दर्जन लोग भर्ती

डायरिया का प्रकोप बढ़ा, महिला की मौत, आधा दर्जन लोग भर्ती

Sat, 11 Aug 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
डायरिया का प्रकोप बढ़ा, महिला की मौत, आधा दर्जन लोग भर्ती
महोबा। चार दिन तक रिमझिम बारिश के बाद निकली तेज धूप ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। शनिवार को उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

बारिश के बाद ठंडक और फिर आसमान से निकल रही तेज धूप लोगों को उमस का अहसास करा रही है। यही वजह है कि लोग विभिन्न संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर दवाइयां लेने तक लोगों को लाइन में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इलाज के लिए आए मरीजों में सर्वाधिक संख्या उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की रही। चिकित्सक जांच कराने के बाद मरीजों का उपचार करते रहे।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवईनगर निवासी फूलकुमारी (50) पत्नी बाबूलाल दो दिन से डायरिया से पीड़ित थी। उल्टी दस्त व बुखार होने से महिला की हालत बिगड़ गई। शनिवार को परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांधीनगर निवासी प्रेमा (22), पसवारा निवासी हरीदास (55), सुभाषनगर निवासी प्रिया (8), मोहिनी (9), करहरा निवासी कुंवरबाई (48) समेत आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते है। लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया का प्रकोप बढ़ा, महिला की मौत, छह लोग भर्ती
- उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की अस्पताल में भरमार
- मौसम में बदलाव से डायरिया के मरीजों में तेजी से हुआ इजाफा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed