फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   100 percent antigen test in corona affected areas in mahoba

महोबाः कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में हो शत प्रतिशत एंटीजन टेस्ट

Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
100 percent antigen test in corona affected areas in mahoba
बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने मंगलवार रात कलक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर में चिकित्सकों, सर्विलांस प्रभारी व नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों से कोरोना महामारी पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कोरोना के ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां शत-प्रतिशित लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए जाएं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में लक्ष्य के अनुसार सैंपल नहीं हो रहे हैं। शासन ने प्रतिदिन एक हजार एंटीजन व 360 आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का लक्ष्य दिया है। मंगलवार को 589 एंटीजन व 297 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 612 सर्विलांस टीमें काम कर रहीं हैं, फिर भी संपर्क में आए लोगों का मिलान ठीक से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कोविड मरीजों से बातचीत कर पता लगाएं कि उनके यहां साफ-सफाई हो रही है या नहीं, गुणवत्तापूर्ण खाना और डॉक्टर राउंड पर आ रहे हैं या नहीं। डीएम ने ड्रग निरीक्षक आशुतोष चौबे को निर्देश दिए कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स पर खांसी, जुकाम और बुखार की दवा लेने वाले लोगों की सूची बनाकर उनके सैंपल लिए जाएं, जिससे कोरोना मामलों का बेहतर अनुमान लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, पीडी डीएन पांडेय, अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन प्रसाद, डॉ. सुशील खरे व डॉ. आशीष पटेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed