फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   10 people injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं समेत दस घायल

Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
10 people injured in road accidents
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के चौका गांव निवासी परमलाल (24) सोमवार की रात कस्बा पनवाड़ी से घर लौट रहा था। तभी तेली पहाड़ी के समीप एकाएक आए मवेशी को बचाने में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। चितहरी निवासी दुर्जन (45) मंगलवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कबरई निवासी खुशबू (21) स्कूटी से कॉलेज से घर लौट रही थी। दूसरी बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गई। इसी तरह बीजानगर निवासी सियारानी (70), महुआबांध निवासी कमलिया (75), कबरई निवासी सौरभ (12), मकरबई निवासी सुखरानी (70), लवकुशनगर निवासी हल्काई (75), जारीगंज निवासी फलक 40 व कालीपहाड़ी निवासी वैष्णवी (16) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed