{"_id":"68f2a22bc56d712f74027b5f","slug":"10-additional-roadways-buses-will-operate-on-the-delhi-route-from-today-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-119005-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आज से दिल्ली रूट पर संचालित होंगी रोडवेज की 10 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आज से दिल्ली रूट पर संचालित होंगी रोडवेज की 10 अतिरिक्त बसें
Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो से दिल्ली रूट पर 18 अक्तूबर से 10 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसके अलावा अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों के साथ फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इससे दिवाली पर घर लौटने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
महोबा डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 122 और 14 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बलिया, बरेली दिल्ली आदि रूटों पर चलती हैं। इसके लिए रोडवेज के पास 505 चालकों व परिचालकों का स्टॉफ है। इस पर्व को देखते हुए निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज महोबा के डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महोबा-दिल्ली मार्ग पर संचालित बस दिल्ली से यात्री उपलब्धता के आधार पर महोबा-दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर मार्ग पर चलाई जाएगी। महोबा-कानपुर मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसें शटल सेवाओं के रूप में प्रतिदिन चार फेरे लगाएगीं।
वहीं, महोबा से राठ के लिए आठ बसें, महोबा से मुस्करा को दस और महोबा से बांदा के लिए 10 बसों को सीधे चित्रकूटधाम तक संचालित किया जाएगा।। महोबा से आगरा व मथुरा तक संचालित सभी बसों का संचालन दिल्ली तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा धनतेरस, छोटी दिवाली और दिवाली के दिन चित्रकूट अमावस्या मेले को लेकर महोबा-चित्रकूटधाम के लिए 10 मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं यात्री उपलब्धता के आधार पर चित्रकूट मेले, दिल्ली, गोरखपुर, कानपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।