फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1.44 crore plan to not quench the thirst of the villagers

1.44 करोड़ की योजना नहीं बुझा पा रही ग्रामीणों की प्यास

Wed, 10 Apr 2019 10:41 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
1.44 crore plan to not quench the thirst of the villagers
टैंकर से पानी भरने की जद्दोजहद करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत अजनर में 12 वर्ष पहले 1.44 करोड़ की लागत से बनाई गई ग्राम समूह पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। ग्राम पंचायत के ऊंचाई वाले आधा दर्जन मोहल्लों में बूंद भर पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीण टैंकर व दूर दराज स्थित जलस्रोतों पर आश्रित है। यही वजह है कि टैंकर आते ही ग्रामीण पानी के लिए टूट पड़ते हैं। भीड़ अधिक होने के चलते किसी को एक तो किसी को दो डिब्बा पानी ही नसीब हो पाता है।
ब्लाक जैतपुर की 11 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत अजनर में ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए जल निगम द्वारा वर्ष 2006-07 में 1.44 करोड़ की लागत से ग्राम समूह पेयजल योजना बनाई गई थी। कच्छप गति से काम कराए जाने पर यह योजना 2012 में पूरी हो सकी। योजना के तहत ग्राम पंचायत में पांच किमी पाइप लाइन बिछाई गई। साथ ही तीन पंप हाउस, तीन नलकूप, पावर कनेक्शन सहित टंकी का निर्माण कराया गया लेकिन शुरुआती दौर से ही ग्राम पंचायत की आधी आबादी को पानी नहीं मिल सका। ऊंचाई वाले मोहल्ले कुरयाना, जटेरा, कछियाना, चंदेलपुरा, दुबे मुहल्ला आदि में पानी के लिए लोग परेशान है।
विज्ञापन

ग्रामीण गापीचंद्र ,रमेशचंद्र, रामाधीन, डॉ. उदय सिंह, भारत, मानसिंह आदि का कहना है कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार विभागीय व उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समाधान आज तक नहीं हो सका, जिससे खेतों में स्थापित कुओं से पीने का पानी लाने को मजबूर है। गर्मी का मौसम शुरू होने और पेयजल संकट को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा दो टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है लेकिन टैंकर आते ही पानी के लिए लोगों में होड़ मच जाती है, जिससे लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान सरोज द्विवेदी का कहना है कि टैंकरों की मदद से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अजनर में कुछ मोहल्ले ऊंचाई में होने के चलते पानी नहीं पहुंच पा रहा है। तालाब के किनारे ट्यूबवेल की स्थापना की जा रही है और ऊंचाई वाले इलाकों में नई लाइन बिछाई जा रही है। टंकी बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।
लालजी यादव
अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed