{"_id":"5e4aded08ebc3ecefe14da32","slug":"zilahospital-maharajganj-news-gkp3415153131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प की प्रदेश स्तरीय टीम जिला अस्पताल में परखेगी मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प की प्रदेश स्तरीय टीम जिला अस्पताल में परखेगी मानक
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय टीम जिला अस्पताल की देखेगी सुविधाएं
महराजगंज। 18 व 19 फरवरी को क्वालिटी इंश्योरेंश कार्यक्रम के कायाकल्प अवार्ड के लिए प्रदेश स्तरीय टीम जिला अस्पताल में सूची के अनुसार सुविधाओं के बारे में जांच करेगी। अगर 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिला तो अस्पताल को धनराशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल को तैयार किया जा रहा है।
जिला सलाहकार क्वालिटी इंश्योरेंश डॉ. संतोष कुमार ओझा ने बताया कि जिला अस्पताल में 18 व 19 फरवरी को क्वालिटी इश्योरेंश कार्यक्रम के कायाकल्प अवार्ड के तहत अस्पताल के रखरखाव, इंफेक्शन कंट्रोल, बायोमेडिकल बेस्ट निस्तारण, अस्पताल के बाहरी परिवेश की जांच कर चेकलिस्ट के अनुसार सात बिंदुओं पर जरूरी जांच कर प्रदेश स्तर पर जरूरी प्रपत्र जमा किया जाएगा। इसके अनुसार अंक पर ही अस्पताल को पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड में सांत्वना पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये से सम्मानित हुए थे। टीम में जांच के लिए प्रदेश स्तर से डॉ. शालिनी, डॉ. प्रियंका व गोरखपुर डीपीएम पंकज को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी इस योजना के तहत शामिल किया गया है। जल्द ही संबंधित अस्पतालों में टीम के जांच के लिए समय का निर्धारण होगा।