फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youths procession stunt show

जुलूस में युवाओं ने दिखाए करतब

Fri, 25 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 25 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मदरसों व स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवकों के करतब का लोग लुत्फ उठाते रहे। जुलूस की वजह से नगर में कई जगह जाम की स्थिति आ गई।
विज्ञापन


नगर में युवकों ने बाइक जुलूस निकाला। जो हनुमानगढ़ी, सक्सेना चौक होते हुए मऊपाकड़ पहुंचा। हनुमानगढ़ी व सक्सेना चौक पर जाम लग गया। मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक सिन्दुरिया, परसामीर, भागाटार, परसा चक गोबरही, पतरेंगवा, अमतहां, मिठौरा, टीकर, परसौनी आदि स्थानों पर जश्ने ईद मिलाद आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार  मिरशिकारी टोला स्थित मदरसा अजीजिया इशातुल उलूम व मस्जिदिया टोला स्थित मदरसा अताउर्रसूल के छात्र-छात्राओं व युवकों ने या अली के नारों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार दारुल उलूम अरबिया हमीदिया अहलेसुन्नत पनियरा खास के छात्रों ने गुरुवार को मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर जुलूस निकाला गया जो अटकहिया, पनियरा कस्बा व बसडीला बाजार के बाद मदरसे पर आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामपुर बल्डीहा के पूर्व मेजर जाकिर हुसैन के  निर्देशन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। मदरसा हुसैनिया के प्रबंधक सहाबुददीन, सदर अलिरजा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सागर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम पटेल, उस्मान गनी रहे। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार  ब्यालीस गांवां से जुलूस निकाला गया। यहां शांति व्यवस्था का जायजा जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव और एसपी भारत सिंह  यादव ने लिया।

  नौतनवा में अलग-अलग जगहों से शीरत कमेटी, हसनैन अखाड़ा परसोईया, हुसैन अखाड़ा, अली अखाड़ा, शाहे सिमना कमेटी द्वारा जुलूस निकाला गया जो ठूठीबारी चौराहा, जयहिंद चौराहा, अस्पताल चौराहा, हनुमान चौक,  पुराना नौतनवां चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए अखाड़ों में लौट गए।


जुलूस में युवकों की टोलियां करतब दिखाती चल रही थीं। बीच में चल रही काबा शरीफ और गुम्बदे खिजरा की झांकी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनी थी। इस मौके पर जुलूस में पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, मनौवर  खान, मोहम्मद शकील, सैयद अफजाल अहमद, मुहम्मद सईद, मुमताज हुसैन आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed