{"_id":"65f9e746ee7d49333e098137","slug":"youths-hair-is-turning-gray-due-to-irregular-daily-routine-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118200-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियमित दिनचर्या के कारण युवाओं के बाल हो रहे सफेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियमित दिनचर्या के कारण युवाओं के बाल हो रहे सफेद
Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण युवाओं के सिर के बाल सफेद होकर झड़ रहे हैं। करीब छह से सात युवा रोजाना जिला अस्पताल में उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। निजी चिकित्सकों से भी युवा बाल झड़ने की समस्या का इलाज करा रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि बेहतर खानपान और दिनचर्या में सुधार कर काफी हद तक समस्या से निजात पाया जा सकता है। कम उम्र में सिर के बाल झड़ने की समस्या से युवकों के साथ-साथ युवतियां भी जूझ रही हैं। बच्चों में भी यह समस्या सामने आ रही है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि पुरुषों में गंजापन जेनेटिक और हार्मोंस में गड़बड़ी के कारण होती है। डाई हाईड्रो टेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) हार्माेंस बालों के रोमों को सिकोड़ता है, जिससे बाल पतले हो जाते हैं। बाद में कमजोर होकर झड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि बालों का झड़ना लाइलाज बीमारी नहीं है। खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखकर इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।
ये उपाय कर सकते हैं
-पौष्टिक आहार लें, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों।
-तनाव को कम करने के तरीके अपनाएं। खुश रहें।
-शरीर की तरह बालों का भी ध्यान रखें। समय पर शैंपू करें।
-नियमित बालों की जांच करवाएं।
ये हैं प्रमुख कारण
डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। मुख्य कारण तनाव को माना जाता है। इसके अलावा, शरीर में आयरन, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों की कमी, थायराइड, अशुद्ध खानपान, नींद में कमी भी कारण होते हैं।