फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth's body found hanging from tree

Maharajganj News: ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from tree
ससुराल आए युवक के शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़।संवाद
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के खह्नवार बकलोलही गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के खह्नवार बकलोलही गांव के बाहर 28 वर्षीय युवक का शव सुबह पेड़ से लटका मिला। कुछ दिनों से वह अपनी ससुराल में था। युवक कुछ दिनो पहले बाहर से कमाकर ससुराल आया था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिंघनजोड़ी गांव निवासी वाल्मीकि गोंड ने साढ़ू शंकर के बेटे रवि को गोद ले रखा था। रवि जब छोटा था, तब उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। बड़ा होने पर रवि का ज्यादातर समय रोजगार के सिलसिले में बाहर ही बीता। वर्ष 2020 में रवि के मौसा-मौसी ने उसकी शादी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के खह्नवार बकलोलही निवासी गणपति गोंड की पुत्री प्रियंका से तय की थी। उसी साल दोनों की शादी भी हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रवि करीब दस दिन पहले गुजरात के भरुच से आया था। ससुरालवालों ने बताया कि शनिवार की शाम को बाइक से कुबेरस्थान बाजार गया था। वहां उसने अपने छोटे साले के दांत का इलाज कराया। ससुराल आने के बाद शाम को करीब छह बजे वह कहीं चला गया। देर रात तक न आने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे किसी ने गांव के बाहर चकरोड के किनारे पेड़ से लटका शव देखा। इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर जुटे लोगों ने शव की पहचान रवि के रूप में की। रवि की पत्नी प्रियंका ने बताया कि रात में काफी देर तक उसके पति घर नहीं आए तो फोन करने लगी, लेकिन मोबाइल फोन बंद बता रहा था।कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed