फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth's body found hanging from a noose.

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 05 Jul 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a noose.
खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा मठिया निवासी यमुना तिवारी का 19 वर्षीय बेटा संगम रोज की तरह शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह उसकी छोटी बहन मोबाइल चार्जर लेने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका में छोटी बहन व मां ने घर में पीछे गईं।
विज्ञापन

वहां कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव बेड सीट से बनाए फंदे से लटक रहा था। इसे देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर वालों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी जखिरा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। साथ ही पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण पता चल पाएगा। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed